चकराता। गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर शनिवार से ग्राम टुंगरा में शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आशुतोष शरण एवं प्रधान विवेक रावत ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से पूरे देश में सच्चे समाजसेवियों का निर्माण किया जाता है। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ, पवन खुदवान और डाॅ, सुमेरचंद ने कहा कि यह क्षमताओं को विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। इस अवसर पर डाॅ. यशवीर रावत, डाॅ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी, डाॅ. नवीन कुमार, योग प्रशिक्षक मनोज जोशी, आशीष राणा, मनीष पवार, अर्जुन, विनोद जोशी, डाॅ, सुदीप्ता कंडारी आदि उपस्थित रहे। संवाद