फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST की दरें घटी पर इनको नहीं मिल पाएगा लाभ, पढ़िए कौन उठा पाएंगे फायदा

Fri, 08 Dec 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
gst
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने कुछ चीजों पर जीएसटी की दरें घटाई है। जीएसटी की दरें कम होने का फायदा फिलहाल कुछ ही को मिल पाएगा। पढ़िए पूरी खबर..
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने रेलवे कैटरिंग सर्विस पर सात प्रतिशत जीएसटी दर घटा दी है, लेकिन यात्रियों को खाने की दरों में इसका लाभ नहीं मिलेगा। दरअसल, रेलवे बोर्ड ने जीएसटी लागू होने से पहले कैटरिंग सर्विस के टेंडर कर खाने के रेट निर्धारित किए थे।

अगले साल दोबारा से नए टेंडर होने पर ही यात्रियों को इसका फायदा मिल सकता है। जीएसटी दरें कम होने का फायदा फिलहाल ठेकेदारों को ही मिलेगा।

जीएसटी काउंसिल की 23 वीं बैठक में केंद्र सरकार ने कई वस्तुओं के टैक्स रेट को संशोधित किया है। इसमें रेलवे की कैटरिंग सर्विस पर 12 प्रतिशत से घटाकर जीएसटी दर पांच प्रतिशत निर्धारित किया है। लेकिन, रेलवे के खाने के रेट पूर्व की भांति रहेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

अब टैक्स कम होने से वेंडर्स को ही फायदा मिलेगा

जीएसटी
एक दिसंबर 2017 को रेलवे बोर्ड की कार्यकारी निदेशक (कर एवं वाणिज्य) सुमिता रावत के हस्ताक्षर से कैटरिंग सर्विस में जीएसटी की नई दरों को लेकर आदेश जारी किए हैं।

एक जुलाई से जीएसटी लागू होने से पहले वैट प्रणाली में उत्तराखंड राज्य में कैटरिंग सर्विस पर पांच प्रतिशत टैक्स ही निर्धारित था। लेकिन, जीएसटी में कैटरिंग सेवाओं पर 12 प्रतिशत टैक्स लगाया गया। इसे दोबारा संशोधित कर पांच प्रतिशत टैक्स के दायरे में लाया गया।

कैटरिंग सर्विस पर जीएसटी की दरें 12 से घटकर पांच प्रतिशत हुई हैं। टैक्स दर कम होने से खाने के रेट पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कैटरिंग सर्विस में खाने के रेट जीएसटी लागू होने से पहले तय हुए हैं।

जीएसटी में 12 प्रतिशत टैक्स लगने से वेंडर्स ने खाने के रेट नहीं बढ़ाए। जिससे उन्हें नुकसान हो रहा था। अब टैक्स कम होने से वेंडर्स को ही फायदा मिलेगा। 
-करतार सिंह, अधीक्षक, दून रेलवे स्टेशन।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें