फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में अगस्त माह में 17 प्रतिशत बढ़ा जीएसटी संग्रहण, त्योहारी सीजन में बढ़ोतरी की उम्मीद

Tue, 23 Sep 2025 01:50 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में अगस्त माह में 17 प्रतिशत जीएसटी संग्रहण बढ़ा है। त्योहारी सीजन में बढ़ोतरी की उम्मीद है। पिछले साल की तुलना में अगस्त में 120 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ।राष्ट्रीय स्तर पर नौ प्रतिशत वृद्धि के साथ उत्तराखंड टॉप 10 राज्यों में शामिल हुआ।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी संग्रहण में उत्तराखंड का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस बार अगस्त माह में जीएसटी संग्रहण में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जो पिछले वर्ष की तुलना में 120 करोड़ अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर नौ प्रतिशत वृद्धि के साथ उत्तराखंड टॉप टेन राज्यों में शामिल है।

उत्तराखंड में 2.10 लाख व्यापारी व फर्में जीएसटी में पंजीकृत हैं। अगस्त 2025 में प्रदेश में जीएसटी से कुल 816.88 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि वित्तीय वर्ष 2024 में अगस्त माह में 696.58 करोड़ का राजस्व मिला था। बीते वर्ष से राज्य ने जीएसटी संग्रहण में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर जीएसटी संग्रहण में उत्तराखंड का प्रदर्शन बेहतर है। अगस्त तक जीएसटी संग्रहण के आधार पर उत्तराखंड टॉप टेन राज्यों में शामिल हैं। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात के बाद उत्तराखंड का स्थान है। कई बड़े राज्यों को जीएसटी संग्रहण में उत्तराखंड ने पीछे छोड़ा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूकेएसएसएससी परीक्षा; 445 केंद्रों पर जैमर तो थे लेकिन नाकाम, 5-जी नेटवर्क पर नहीं लगा सकते लगाम

राज्य कर आयुक्त सोनिका का कहना है कि अगस्त माह में राज्य ने जीएसटी संग्रहण में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। त्योहारी सीजन के चलते सितंबर व अक्तूबर माह में जीएसटी से राजस्व बढ़ाने की उम्मीद है। जीएसटी चोरी करने वालों पर निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए राज्य व जिला स्तर पर गठित टीमें टैक्स चोरी पर कार्रवाई कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें