फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटों ने झोंकी ताकत, नहीं खोल रहे पत्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव पद के चुनाव में अब सियासी घमासान सामने आने लगा है। तीन प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद अब मैदान में महिम वर्मा, संजय गुसाईं और राजीव जिंदल के बीच सीधी टक्कर है। नाम वापस लेने वाले प्रत्याशी किसका समर्थन करेंगे, अभी तस्वीर साफ होती नहीं दिख रही।
विज्ञापन

बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा की सदस्यों में खासी पैठ भी बताई जा रही है। दूसरी ओर संजय गुसाईं और राजीव जिंदल भी खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं। हर कोई सदस्यों को अपने पक्ष में रिझाने में जुटा नजर आ रहा है। चुनाव नजदीक आते ही सीएयू की भीतरी गुटबाजी भी खुलकर सामने आने लगी है। सभी गुट गैर-गुटों के सदस्यों का समर्थन पाने के लिए अपना पूरा जोर झोंक रहे हैं। अब अंकों का गणित किसके पक्ष में रहेगा। यह आठ मार्च को होने वाले मतदान के बाद ही साफ हो सकेगा।
सीएयू में वापसी का मन बना चुके हैं महिम
सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा अब सीएयू में वापसी का मन बना चुके हैं। वह प्रदेश में क्रिकेट गतिविधियों को गति देने के लिए सीएयू में वापस आना चाहते हैं। अगर वह चुनाव जीतते हैं तो उनका बीसीसीआई उपाध्यक्ष का पद छोड़ना भी लगभग तय माना जा रहा है। इसे लेकर महिम ने भी हामी भरी है। हालांकि, सीएयू में महिम की वापसी से दूसरे गुटों में नाखुशी साफ देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें