वापस आते वक्त पहचान का एक युवक अपने अज्ञात साथी के साथ मिला। वह उसे एक होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। नशा चढ़ने पर न्यूरिया के टांडा विजेंसी गांव ले गए, जहां दो अन्य लोग पहले से मौजूद थे।
आरोप है कि चारो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और सड़क पर छोड़कर भाग गए। इसी बीच गांव का पहचान का युवक मिला। उसने पहले थाने जाने की राय दी और फिर गांव छोड़ने के बहाने बरेली के रॉयल फॉर्म ले गया।
कुछ देर वहां रखने के बाद वापस भट्ठे पर लाकर रखा, जहां उसने भी छेड़छाड़ की। शनिवार सुबह पहचान के युवक के घर के पास छोड़ गए। इस बीच उसे तलाशते हुए परिजन भी आ गए और उसे घर ले गए। किशोरी ने नामजद तहरीर देकर खटीमा पुलिस से कार्रवाई की मांग की।