फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: कार में साइड लगने पर युवकों ने एनआरआई की पत्नी से की मारपीट, परिचित को भी पीटा

Sun, 08 Mar 2020 06:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • कार में साइड लगने पर हुआ विवाद, महिला ने दी है तहरीर
  • एक युवक ने खुद को क्राइम ब्रांच में बताया
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुड़की में कार सवार आधा दर्जन युवकों ने एनआरआई की पत्नी से अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर चालक व परिचित को भी बुरी तरह पीट दिया। हंगामा होने पर युवक कार लेकर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। देहरादून स्थित दून एन्क्लेव कॉलोनी निवासी चुन्ना कोटियाल वर्तमान में जापान में रह रहे हैं।

उनका रुड़की में एक होटल चल रहा है। होटल की देखभाल उनकी पत्नी सरिता कोटियाल करती हैं। शनिवार की रात को वह तबीयत खराब होने पर अपने चालक गौरव और एक परिचित के साथ शहर के एक निजी अस्पताल में गई थी। वहां से लौटने के बाद वह रोडवेज के पास एक ढाबे पर खाना खाने आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जादूगर रोड पर उनकी कार की एक दूसरी कार से हल्की साइड लग गई। आरोप है कि इस पर कार सवार युवकों ने गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर दी। इस पर एनआरआई की पत्नी ने कार सही कराने के लिए युवकों को 35 सौ रुपये दे दिए।

इसके बाद मामला निपट गया तो वह कार होटल के बाहर लेकर पहुंचीं। आरोप है कि यहां पर पीछे कार सवार युवक आए और उनसे अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने महिला से मारपीट कर दी। बीच बचाव कराने आए चालक और परिचित से भी मारपीट कर दी।

हंगामा होने पर युवक मौके से कार लेकर फरार हो गए। रविवार को महिला ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। आरोप लगाया कि एक युवक खुद को क्राइम ब्रांच में बताकर झूठा केस करवाने की धमकी दे रहा था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। युवकों की पहचान हो गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें