फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह-ग भर्ती: असमंजस के बीच आयोग ने लिया फैसला, आवेदन की अंतिम तिथि तक वैध सर्टिफिकेट जरूरी

Sat, 09 Apr 2022 12:51 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

समूह-ग की भर्ती के लिए ओबीसी प्रमाणपत्र को लेकर पैदा हो रहे असमंजस के बीच आयोग ने फैसला लिया है। सभी प्रमाणपत्र उपलब्ध न होने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। 
विज्ञापन
exam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह ग की भर्तियों में आवेदन की अंतिम तिथि तक ओबीसी सहित सभी सर्टिफिकेट पूरे होने जरूरी होंगे। आयोग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। दरअसल, ओबीसी सर्टिफिकेट को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी सामने आ रही थी।

विज्ञापन


कई जिलों से आयोग ने स्पष्टीकरण भी मांगा था लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया था। लिहाजा, आयोग ने बैठक बुलाई। बैठक में तय किया गया कि ओबीसी, एससी, एसटी से लेकर तमाम सर्टिफिकेट, जिनका लाभ कोई उम्मीदवार ले रहा हो, वह आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरे होने चाहिए।

 

ये भी पढ़ें...घर में गुलदार घुसने से अफरा तफरी: रेंजर अधिकारी घायल, तस्वीरों में देखिए, पांच घंटे से रेस्क्यू में जुटी टीम को नहीं मिली अभी तक सफलता

मसलन, अगर कोई उम्मीदवार ओबीसी का लाभ ले रहा है तो आवेदन की अंतिम तिथि तक उसके पास ओबीसी सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि सभी प्रमाणपत्र उपलब्ध न होने पर उसका आवेदन निरस्त किया जा सकता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें