फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Group-C Recruitment: समूह-ग भर्तियों की हर सूचना-शिकायत पर नजर रखेगा आयोग, ग्रीवांस रेडरेसल सेल गठित

Sat, 17 Sep 2022 10:35 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

नोडल अधिकारी सूचना हासिल कर आयोग के सचिव के सामने पेश करेंगे। शिकायतों या सूचनाओं का एक सप्ताह में निराकरण करने के बाद संबंधित को सूचित किया जाएगा। ऑफलाइन शिकायतों में पत्र, शिकायती पत्र, समाचार पत्रों के माध्यम से आने वाली खबरें, शासन की ओर से संदर्भित शिकायतें ली जाएंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समूह-ग की 23 भर्तियों को लेकर राज्य लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि उम्मीदवारों व अन्य माध्यमों से आने वाली हर शिकायत और सूचना पर नजर रखी जाएगी। रोजाना रिपोर्ट तैयार होगी, जिसकी राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार हर सप्ताह समीक्षा करेंगे। आयोग के अधिकारी या कर्मचारी को भेजी गई व्यक्तिगत शिकायत का कोई संज्ञान नहीं लिया जाएगा। 

विज्ञापन


आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने भर्तियों से जुड़े उम्मीदवारों की शिकायतों और सूचनाओं का संज्ञान लेने के लिए ग्रीवांस रेडरेसल सेल का गठन किया है। इसमें ऑफलाइन व ऑनलाइन शिकायतें ली जाएंगी। ऑफलाइन शिकायतों में पत्र, शिकायती पत्र, समाचार पत्रों के माध्यम से आने वाली खबरें, शासन की ओर से संदर्भित शिकायतें ली जाएंगी।

ऑनलाइन शिकायतों की श्रेणी में टोल फ्री नंबर 07060002410 या लैंडलाइन नंबर 01334-244143 की शिकायतें, आयोग की ई-मेल आईडी यूकेपीएससीहेल्पलाइन एट जीमेल डॉट कॉम के अलावा आयोग की वेबसाइट या ट्वीटर हैंडल पर आने वाली शिकायतों को लिया जाएगा। आयोग ने अनुसचिव पुष्पा बुदियाल, अनुराग श्रीवास्तव, आशीष जायसवाल और सुनील कुमार को अलग-अलग अवधि के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। 

ये भी पढ़ें...Forest Inspector Recruitment Scam: रायपुर थाने में ट्रांसफर हुआ मुकदमा, हो चुकी दो गिरफ्तारियां

ऐसे होगा निवारण

विज्ञापन

शिकायतों को लेकर नोडल अधिकारी सूचना हासिल कर आयोग के सचिव के सामने पेश करेंगे। शिकायतों या सूचनाओं का एक सप्ताह में निराकरण करने के बाद संबंधित को सूचित किया जाएगा। अगर शिकायत का संबंध एक से अधिक उम्मीदवारों से होगा तो इसे समाचार पत्रों या वेबसाइट के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें