उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह 'ग' की भर्ती के लिए ऑन लाइन आवेदन मांगे हैं।
विभिन्न विभागों, निगमों और बोर्डों में रिक्त समूह ग की भर्ती की जानी है। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 2 मार्च है। 12 जनवरी से इसके लिए आन लाइन आवेदन मांगे गए हैं।
इसमें सहायक अध्यापक एलटी गढ़वाल मंडल 696 और कुमाऊं मंडल में 518 तथा कनिष्ठ सहायक के 31, प्रयोगशाला सहायक के 9, फोटोग्राफर के चार, निरीक्षक रेशम के दो, अधिदर्शक रेशम के तीन, सहकारी निरीक्षक का एक, वैयक्तिक सहायक के 28, सहायक लेखाकार के 59, डेंटल हाईजिनिस्ट के 39, वर्गीकरण पर्यवेक्षक के 24, प्रवर्तन सिपाही के 75, प्रवर्तन चालक के पांच के पदों पर भर्ती होनी है।