फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर में युवा, पद हैं या नहीं, पता नहीं

Wed, 30 Oct 2013 12:05 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में समूह ग के तहत ग्रुप 28 के पद संख्या 38 व 40 के 11 पदों को मृत घोषित किए जाने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
विज्ञापन


12 पद जीवित
वित्त सचिव भास्करानंद की ओर से ऑडिट निदेशालय को भेजे गए पत्र पर गौर करें तो ऑडिट निदेशालय स्वीकार कर चुका है कि इनमें से 12 पद जीवित हैं। वहीं निदेशालय पद न होने की बात भी कर रहा है।

उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से इसी वर्ष जुलाई माह में कोषागार विभाग के कनिष्ठ सहायक व आशुलिपिक भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई थी। इस सूची में 10 कनिष्ठ सहायक व एक आशुलिपिक पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों का नाम कोषागार विभाग को भेजा गया।
विज्ञापन


यह पद मृत घोषित
विभाग ने वापस पत्र भेजकर बताया कि यह पद मृत घोषित किए जा चुके हैं। इस बीच शासन स्तर पर पत्र व्यवहार शुरू हुआ तो पता चला कि ऑडिट निदेशालय की ओर से उप निदेशक ऑडिट ने 8 अक्तूबर को पत्र के माध्यम से शासन को बताया था कि 12 पद जीवित हैं, लेकिन दूसरे पत्र में बता दिया गया कि कोई पद जीवित नहीं है।
विज्ञापन


17 अक्तूबर को वित्त सचिव भास्करानंद ने लेखा परीक्षा ऑडिट निदेशालय को पत्र भेजकर स्थिति साफ करने के निर्देश दिए हैं। बहरहाल, अभी तक पद हैं या नहीं, इस पर असमंजस बरकरार है और युवा नौकरी के सपने देख रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें