फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Group C exam: परीक्षाओं के दौरान लागू की जाएगी धारा 144, लोक सेवा आयोग के चुनावी मोड प्रस्ताव पर मंथन शुरू

Sun, 18 Sep 2022 09:42 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आयोग ने जिलास्तर पर होने वाली परीक्षाएं संबंधित जिलाधिकारी की देखरेख में कराने और एडीएम को नोडल अफसर बनाने की सिफारिश की है। परीक्षा के सुव्यवस्थित ढंग से संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य व केंद्र प्रभारी को मजिस्ट्रेट के अधिकार दिए जाने और परीक्षा केन्द्र पर प्रशासन का एक अधिकारी तहसीलदार स्तर के नामित किया जाने की बात कही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग समूह ग की परीक्षाएं इलेक्शन मोड में कराएगा। इसके लिए आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। खास बात यह कि आयोग ने चुनाव में मतदान केंद्रों की तरह परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा(धारा 144) लागू करने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन


इसी तरह केंद्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाने और उत्तर पुस्तिकाओं को तय स्थानों तक पहुंचाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित करने का भी प्रस्ताव दिया गया है। आयोग ने जिलास्तर पर होने वाली परीक्षाएं संबंधित जिलाधिकारी की देखरेख में कराने और एडीएम को नोडल अफसर बनाने की सिफारिश की है।  तहसील व नगर स्तर पर परीक्षा संचालन के पर्यवेक्षण व समन्वयन के लिए एसडीएम स्तर के जोनल मजिस्ट्रेट के तौर पर नामित किया जाए।

परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी तैनात किया जाए । परीक्षा के सुव्यवस्थित ढंग से संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य व केंद्र प्रभारी को मजिस्ट्रेट के अधिकार दिए जाएं तथा परीक्षा केन्द्र पर प्रशासन का एक अधिकारी तहसीलदार स्तर के नामित किया जाए। साथ ही पर्याप्त परीक्षा केंद्रों समय पर उपलब्ध कराने के लिए सभी डीएम संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त फर्नीचर, बिजली, पेयजल, आवागमन की सुविधा वाले स्कूल चिह्नित करने के लिए निर्देशित करने का प्रस्ताव दिया है। 
विज्ञापन


आयोग के प्रस्ताव पर मंथन शुरू
लोकसेवा आयोग के प्रस्ताव पर मंथन शुरू हो गया है। आयोग के पत्र पर मुख्य सचिव एसएस संधु ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए है। सचिव कार्मिक ने आयोग के प्रस्तावों पर मंथन और निर्मय लेने का कार्य शुरू कर दिया है। प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलेगी। 

विज्ञापन

पहले चरण में 3910 पदों पर होगी परीक्षा
पद                                        संख्या                       परीक्षा की संभावित तिथि
पुलिस आरक्षी                            1521                     दिसंबर2022 
राजस्व निरीक्षक/लेखपाल             554                      जनवरी 2023
वन आरक्षी                                  894                     फरवरी2023
सहायक लेखकार/लेखापरीक्षक        941                  मार्च 2023

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News : सिफारिश से नौकरी पाने वालों की एक और सूची वायरल, हंगामे के बाद मुकदमा

प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा और परीक्षा को पारदर्शी तरीके से आयोजन करने के लिए आयोग की हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्य सचिव को त्वरित और समयबद्ध तरीके से परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए गए हैं। -  पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें