चौकी प्रभारी ने बताया कि संभवत: शॉर्टसर्किट के चलते आग लगी। समय रहते सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए थे। आग से बस के अंदर का हिस्सा बुरी तरह जल गया। बस में कुल 28 लोग लोग सवार थे। जिसमें 21 गुजरात के यात्री थे। इसके अलावा बस में दो टूर गाइड और चार कुकिंग स्टाफ और एक बस चालक शामिल रहे। आग लगने के कारण यात्रियों का समान, बैग ,कपड़े, नगदी आदि जलकर राख हो गए। आग बुझाने वाली टीम में फायर मैन अनिल सिंह, सिपाही धमेंद्र, अंदीप, गुलाब सिंह, आकाश शामिल रहे।
गनीमत रही कि गैस सिलिंडर नहीं फटे
विकासनगर। बस में खाना पकाने के लिए दो सिलिंडर भी रखे हुए थे, लेकिन पुलिस और दमकल कर्मियों ने समय रहते दोनों सिलिंडरों को आग की लपटों से बचाते हुए बाहर निकाल लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बतादें कि तीर्थ यात्री अपने साथ खाना पकाने के सभी इंतजाम साथ लेकर चलते हैं।
दूसरी बस की व्यवस्था कराई
विकासनगर। चौकी प्रभारी अर्जुन गुसाई ने बताया कि हादसा होने के बाद यात्रियों ने यमुनोत्री जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। उनके लिए हरिद्वार जाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कराई गई। जिसमें सवार होकर सभी यात्री हरिद्वार रवाना हुए। चौकी प्रभारी ने बताया कि बस में आग लगने से वजह से यातायात भी बाधित हो गया था, जिसे बहाल कराया गया।