फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह ‘ग’ के 167 पदों की लिखित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित, यहां चेक करें अपना नाम

Sat, 27 Jul 2019 09:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में वैयक्तिक सहायक, कनिष्ठ सहायक व आशुलिपिक के 167 पदों की लिखित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 8, 9 व 13 अगस्त को किया जाएगा।

विज्ञापन


आयोग ने परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट वेबसाइट पर जारी कर दी है। चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि विभिन्न विभागों में वैयक्तिक सहायक, कनिष्ठ सहायक और आशुलिपिक पदों की 28 अक्तूबर 2018 को लिखित परीक्षा कराई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

14 जनवरी 2019 को परिणाम घोषित किया गया। जिसमें चयनित अभ्यर्थियों का 11 और 18 मार्च 2019 को टाइपिंग व शार्ट हैंड परीक्षा आयोजित की गई थी। शुक्रवार को आयोग ने लिखित परीक्षा और टाइपिंग, शार्ट हैंड टेस्ट के अंकों के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

चयनित अभ्यर्थियों परिणाम में अपना नाम वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर देख सकते हैं। सत्यापन में चयनित अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता, स्थायी निवास व अन्य प्रमाण पत्रों के साथ आना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें