फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह ‘ग’ भर्ती के लिए फॉर्म भरा है तो ध्यान दें, शॉर्ट हैंड और टाइपिंग टेस्ट के लिए जारी हुए नए नियम

Tue, 30 Apr 2019 08:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह ‘ग’ श्रेणी की सीधी भर्ती के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शॉर्ट हैंड और टाइपिंग टेस्ट की नई नियमावली लागू कर दी है। अब टाइपिंग टेस्ट में आंशिक अशुद्धियां होने पर आधे की जगह एक चौथाई अंक ही कटेगा। इससे मामूली अंकों से चयनित प्रक्रिया से बाहर होने वाले अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से होने वाली समूह ‘ग’ पदों की सीधी भर्ती में अधिकतर रिक्त पदों में लिखित परीक्षा के बाद शॉर्ट हैंड (आशुलेखन), हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट लिया जाता है।

लेकिन अभी तक इनके लिए नियमावली नहीं बनी थी, जिससे शॉर्ट हैंड और टाइपिंग परीक्षा में गलत मूल्यांकन के आरोप लगते थे, लेकिन अब मूल्यांकन से लेकर टेस्ट तक के लिए गाइड लाइन बना दी गई है।
विज्ञापन


शॉर्ट हैंड में छह मिनट में 400 शब्द लिखने होंगे। इसमें एक मिनट का ट्रायल होगा। 80 शब्द प्रति मिनट की गति से पांच मिनट में 400 शब्दों का टेस्ट मौखिक या ऑडियो सिस्टम से देने का प्रावधान होगा।

विज्ञापन

डिक्टेशन को कंप्यूटर पर टाइपिंग करने के लिए 12 शब्द प्रति मिनट के हिसाब से 35 मिनट का समय दिया जाएगा। आयोग की ओर से तैयार किया गया कंप्यूटर साफ्टवेयर समयावधि पूरी होने पर अपने आप बंद हो जाएगा। 

ऐसे होगा आंशिक अशुद्धियों  का मूल्यांकन
शॉर्ट हैंड और टाइपिंग परीक्षा के दौरान कौमा, पूर्ण विराम, प्रश्नवाचक चिह्न का गलत प्रयोग करने पर आंशिक अशुद्धि मानी जाएगी। वहीं, एकवचन के स्थान पर बहुवचन का प्रयोग करना, संज्ञा व वाक्य प्रारंभ करने में पहला अक्षर कैपिटल लेटर में न लिखने पर आंशिक अशुद्धि ही मानी जाएगी। इस पर एक चौथाई अंक की कटौती होगी। जबकि पहले इस तरह की अशुद्धि पर आधे अंक की कटौती होती थी। 

शॉर्ट हैंड और टाइपिंग परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए नई नियमावली बनाई गई है। इससे भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता आएगी और अभ्यर्थियों को यह भी पता लग सकेगा कि मूल्यांकन किस तरह से किया गया।
- संतोष बडोनी, सचिव, चयन आयोग

नोट:
आप इस खबर के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। मैसेज कर या फेसबुक पर भी कमेंट कर पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें