अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से समूह ‘ग’ पदों की सीधी भर्ती के लिए कार्मिक विभाग की नियमावली-2008 के अनुसार लिखित परीक्षा पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। जिसमें स्पष्ट किया गया कि तकनीकी पदों की परीक्षा में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन का पाठ्यक्रम में तकनीकी पदों की परीक्षा में शामिल नहीं होगा। अवर अभियंता(विद्युत यांत्रिकी, सिविल, आईटी) के 262 पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने पाठ्यक्रम में बदलाव करने पर आपत्ति जताई है। इन पदों के लिए करीब 10900 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से विभिन्न विभागों में अवर अभियंता के रिक्त पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग की ओर से पाठ्यक्रम में किए गए बदलाव पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति दर्ज कर परीक्षा में सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन पाठ्यक्रम को शामिल जाए।