इंटरनेशनल रेसलर दलीप सिंह राणा द ग्रेट खली के शो में अमेरिका, कनाडा, साउथ अफ्रिका, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंग्लैंड के 14 पुरुष और चार महिला रेसलर पहुंचेगी।
अमर उजाला संवाददाता को ग्रेट खली ने बताया कि देश में पहली बार होने जा रहे ऐसे बड़ स्तर के रेसलिंग शो के लिए रेसलर कैटी फॉर्ब्स, ब्रूडी स्टी सहित संटाना ग्रेटे, रिनी मिकैले, जस्टिन गैबरिल, अपोलो, माइक नोक्स, हेरनांडेज, जिंदेर महल ने अपनी हामी भर दी है। वहीं भारत की इंटरनेशनल महिला रेसलर और द ग्रेट खली की ड्राइवर बीबी बुलबुल और भारत के कई महिला व पुरुष रेसलर हल्द्वानी और देहरादून में अपना दमखम दिखाते हुए दो-दो हाथ करेंगे।
आज रात साढ़े नौ बजे दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने अपनी पर्सनल ड्राइवर के फोन से अमर उजाला संवाददाता को 24 फरवरी को हल्द्वानी और 28 फरवरी को देहरादून में होने जा इंटरनेशनल रेसलिंग शो में पहुंचने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि भारत सहित दुनिया के रेसलर इन दोनों इवेंट्स में पहुंच रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अमेरिका, कनाडा, साउथ अफ्रिका, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंग्लैंड के 14 पुरुष और चार महिला रेसलर सहित भारत की इंटरनेशनल रेसलर व उनकी ड्राइवर महिला रेसलर बीबी बुलबुल भी इसमें अपना दम-खम दिखाएंगी। उन्होंने कहा कि कई भारतीय महिला व पुरुष रेसलर भी हल्द्वानी और देहरादून पहुंच रहे हैं।
उन्होंने बताया कि रेसलर अमेरिका, कनाडा, साउथ अफ्रिका, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंग्लैंड आदि देशों के कैटी फॉर्ब्स, ब्रूडी स्टी सहित संटाना ग्रेटे, रिनी मिकैले, जस्टिन गैबरिल, अपोलो, माइक नोक्स, हेरनांडेज, जिंदेर महल ने अपनी हामी भर दी है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में यह गेम सबसे ज्यादा फेमस है इसलिए सबसे अधिक रेसलर इसी देश के हैं।