फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खली के मेगा शो में पहुंचेंगे दुनियाभर के 'महाबली'

Wed, 17 Feb 2016 08:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेशनल रेसलर दलीप सिंह राणा द ग्रेट खली के शो में अमेरिका, कनाडा, साउथ अफ्रिका, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंग्लैंड के 14 पुरुष और चार महिला रेसलर पहुंचेगी।
विज्ञापन


अमर उजाला संवाददाता को ग्रेट खली ने बताया कि देश में पहली बार होने जा रहे ऐसे बड़ स्तर के रेसलिंग शो के लिए रेसलर कैटी फॉर्ब्स, ब्रूडी स्टी सहित संटाना ग्रेटे, रिनी मिकैले, जस्टिन गैबरिल, अपोलो, माइक नोक्स, हेरनांडेज, जिंदेर महल ने अपनी हामी भर दी है। वहीं भारत की इंटरनेशनल महिला रेसलर और द ग्रेट खली की ड्राइवर बीबी बुलबुल और भारत के कई महिला व पुरुष रेसलर हल्द्वानी और देहरादून में अपना दमखम दिखाते हुए दो-दो हाथ करेंगे।

आज रात साढ़े नौ बजे दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने अपनी पर्सनल ड्राइवर के फोन से अमर उजाला संवाददाता को 24 फरवरी को हल्द्वानी और 28 फरवरी को देहरादून में होने जा इंटरनेशनल रेसलिंग शो में पहुंचने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि भारत सहित दुनिया के रेसलर इन दोनों इवेंट्स में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अमेरिका, कनाडा, साउथ अफ्रिका, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंग्लैंड के 14 पुरुष और चार महिला रेसलर सहित भारत की इंटरनेशनल रेसलर व उनकी ड्राइवर महिला रेसलर बीबी बुलबुल भी इसमें अपना दम-खम दिखाएंगी। उन्होंने कहा कि कई भारतीय महिला व पुरुष रेसलर भी हल्द्वानी और देहरादून पहुंच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि रेसलर अमेरिका, कनाडा, साउथ अफ्रिका, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंग्लैंड आदि देशों के  कैटी फॉर्ब्स, ब्रूडी स्टी सहित संटाना ग्रेटे, रिनी मिकैले, जस्टिन गैबरिल, अपोलो, माइक नोक्स, हेरनांडेज, जिंदेर महल ने अपनी हामी भर दी है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में यह गेम सबसे ज्यादा फेमस है इसलिए सबसे अधिक रेसलर इसी देश के हैं।
विज्ञापन

खली शो में कामेंट्रेटर होंगे जॉय बाथ

हिमांशु जोशी / अमर उजाला, हल्द्वानी

‘द-ग्रेट खली रिटर्न्स’ सीरीज के 24 और 28 फरवरी को होने वाले खली शो के हर एक क्षण को आप तक पहुंचने के लिए वर्ल्ड फेम कामेंट्रेटर जॉय बाथ ने हामी भर दी है। जॉय अब तक करीब 90 कुश्तियों में कामेंट्रेटर की भूमिका निभा चुके हैं।

जॉय भारत के पहले ऐसे कामेंट्रेटर हैं, जिन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कामेंट्री की है। इसके अलावा खली से दो-दो हाथ करने के लिए दिल्ली में हुए ट्रायल के बाद लक्ष्मीकांत राजपूत और पंकज ठाकुर का भी चयन किया गया है। दोनों 23 फरवरी को हल्द्वानी पहुंच जाएंगे।

सीएम फॉर यूथ और आईबीएस की ओर से 24 फरवरी को हल्द्वानी और 28 फरवरी को देहरादून में ‘द-ग्रेट खली रिटर्न्स’ सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश-विदेश के रेसलर हिस्सा ले रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ल्ड फेम कामेंट्रेटर जॉय बाथ ने खली शो के आयोजन के लिए हामी भर दी है।

जॉय करीब डब्ल्यूडब्ल्यूई की 90 कुश्तियों में कामेंट्री कर चुके हैं। जॉय हिंदी और इंग्लिश दोनों में ही कॉमेंट्री करते हैं। जॉय का कहना है कि ‘यदि खली अपने देश के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए इतना बड़ा आयोजन करा सकता है तो मैं भी उनकी मदद करने को तैयार हूं। मैं हल्द्वानी और देहरादून जरूर आऊंगा।’

इसके अलावा जॉय मास्टर शेफ के फर्स्ट सीजन में फाइनल राउंड तक भी पहुंचे थे। वहीं, दिल्ली में हुए ट्रायल के बाद भारत के ही लक्ष्मीकांत राजपूत और पंकज ठाकुर का खली शो के लिए चयन किया गया है। दोनों खिलाड़ी खली से दो-दो हाथ करने के लिए 23 फरवरी को हल्द्वानी पहुंच जाएंगे।

स्टॉल पर बिकेंगे टिकट
बुक माई शो के बाद खली शो के लिए आयोजक संस्था ने हल्द्वानी में स्टॉल के जरिये टिकट बिक्री का निर्णय लिया है। सोमवार से टिकटों की बिक्री की जाएगी। इसके लिए शहर में कई जगह स्टॉल लगाए गए हैं। शो में 16500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इनमें 5000 बच्चे निशुल्क स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे।

जबकि दस हजार मूल्य के 1500 टिकट होंगे। इसके अलावा 1000 रुपये के 5000 टिकट और 500 रुपये के 5000 टिकट बिक्री के लिए रखे जाएंगे।

टिकटों के लिए एमबीपीजी कॉलेज, महिला डिग्री कॉलेज, सेंट्रल हॉस्पिटल, गांधी स्कूल, विशाल मेगा मार्ट, एलआईसी ऑफिस, पनचक्की चौराहा, आम्रपाली इंस्टीट्यूट, एसबीआई काठगोदाम के पास, ट्रांसपोर्ट नगर, विशाल मेगा मार्ट और वीमार्ट में काउंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें