फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और धूप भी नहीं डिगा पाई इस छात्र का हौंसला, 18,300 किमी साइकिल चलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Wed, 01 Nov 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय के छात्र प्रदीप राणा ने 18, 300 किलोमीटर साइकिल चलाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। यात्रा पूरी कर बुधवार को देहरादून पहुंचे प्रदीप का ग्राफिक एरा में ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


दावा किया जा रहा है कि प्रदीप ने इस साइकिल यात्रा को पूरा कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस कामयाबी के लिए प्रदीप को प्रोत्साहित करते हुए ग्राफि क एरा समूह के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने एक लाख रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।

बीएससी आईटी के छात्र प्रदीप ने इस जटिल अभियान की शुरुआत 23 मई को ग्राफि क एरा परिसर से की थी। पांच महीने लगातार प्रदीप ने साइकिल से तमिलनाडु से नार्थ-ईस्ट एवं उत्तर भारत के कई राज्यों का सफ र किया। बारिश और गर्मी भी प्रदीप के हौसले नहीं डिगा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार 162 दिन साइकिल से पहाड़ और मैदान का सफ र तय करने के बाद प्रदीप बुधवार दोपहर ग्राफि क एरा पहुंचे। प्रदीप ने बताया कि रास्ते में कई अलग-अलग बोली, समुदाय के लोग मिले और कई कठिनाइयों से सामना हुआ।

लेकिन विवि के सहयोग और दोस्तों की हौसलाफ जाई से मैं यह सफ र पूरा कर पाया हूं। प्रदीप ने कहा कि अब वह एक नया रिकॉर्ड भारत के बाहर दूसरे देशों में साइक्लिंग कर बनाना चाहते हैं।

डॉ. घनशाला ने प्रदीप के इस कीर्तिमान को देश और प्रदेश के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि ग्राफि क एरा के बाकी छात्र इससे प्रेरणा लें और ऐसे कई कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन करें।

विवि के कुलपति डॉ. संजय जसोला ने प्रदीप की पीठ थपथपाते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प वाले युवा देश की असली पूंजी हैं। विवि के छात्र-छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों पर प्रदीप के साथ नाचकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें