फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप थ्री रेडर में हिमाचल का ये गबरू, इस बेटी के सपनों को लगे पंख

Mon, 30 Oct 2017 03:04 PM IST
हरीश चंद्र/विनोद शर्मा /अमर उजाला, धर्मशाला/डरोह (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर और सब इंस्पेक्टर पूजा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हिमाचल के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर की तमिल थलाइवा के लिए भले ही प्रो कबड्डी सीजन अच्छा नहीं रहा। 
विज्ञापन


लेकिन इस कबड्डी स्टार के लिए सीजन शानदार रहा। पूरे सीजन में अजय ठाकुर ने तमिल थलाइवा के लिए बतौर कप्तान 22 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 222 अंक झटके। 

अजय ठाकुर सीजन के टॉप तीन रेडर में स्थान बनाया है। पहले स्थान पर पटना पायरेट्स के प्रदीप नरवाल और दूसरे स्थान पर बंगलूरू बुल्स के रोहित कुमार रहे। पूरे सीजन में सिर्फ चार खिलाड़ियों ने 200 से अधिक अंक अर्जित किए हैं, जिसमें नालागढ़ के गबरू अजय का तीसरा स्थान है। 

दूसरी ओर तमिल थलाइवा बी जोन में अंतिम स्थान पर रही। तमिल थलाइवा पूरे सीजन में 22 मैचों में से सिर्फ छह मैच में ही जीत दर्ज कर पाई। अमर उजाला से बातचीत में अजय ठाकुर ने कहा कि वह व्यक्तिगत प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने कहा कि इस सीजन में उनकी टीम नई थी। फिर भी उनकी टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहींः पूजा

 मेरे सपने बहुत ऊंचे हैं और मंजिल अभी बहुत आगे है। मैं प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में समाज के लिए कुछ करना चाहती हूं। यह कहना है प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर पूजा श्रीवास्तवा का। जिला शिमला के कुमारसैन के गांव किंगल की पूजा को सोमवार को डीआईजी नार्थ रेंज जेपी सिंह डरोह के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में आल राउंड बेस्ट, कानूनी और आंतरिक विषयों में प्रथम और द्वितीय परेड कमांडर के पुरस्कार से नवाजा गया।

पूजा का कहना है कि देश की बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं।  26 वर्षीय पूजा ने अमर उजाला को बताया कि वह वर्ष 2013-14 में प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती हुईं और जिला शिमला से अपनी नौकरी शुरू की।

करीब डेढ़ साल नौकरी के साथ उसने अध्ययन जारी रखा और कड़ी मेहनत करके 2015 में सब इंस्पेक्टर पद की परीक्षा दी। परीक्षा पास करके वह 2016 में इस पद के लिए प्रशिक्षण हासिल करने पीटीसी डरोह पहुंचीं। ट्रेनिंग में पूजा ने हर इवेंट में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अव्वल रहीं। 13 माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर अब वह प्रदेश पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर सेवाएं देंगी। 

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हैं प्रियंका  
सब इंस्पेक्टर बनने वाली शिमला जिला की प्रियंका नेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीम का नेतृत्व कर चुकी हैं। वहीं जिला हमीरपुर के जंगलबैरी के निवासी इस बैच के इकलौते पुरुष सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार भी पासआउट हो रहे हैं। वह लगभग नौ वर्ष जेल विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें