उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की जन आशीर्वाद यात्रा का बड़कोट नगरपालिका क्षेत्र में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बाॅबी पंवार ने जन आशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्य चौराहे पर सभा को संबोधित किया।
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की जन आशीर्वाद यात्रा का बड़कोट नगरपालिका क्षेत्र में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर फ़ूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
बाॅबी पंवार ने जन आशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्य चौराहे पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब बेरोजगार संघ सड़कों पर उतरकर नकल विरोधी कानून लागू करने को लेकर सरकार को मजबूर कर सकता है तो भू कानून, मूल निवास कानून आदि क्यों नहीं ला सकता है, लेकिन इसके लिए हमें आंदोलन का दायरा बढ़ाना होगा। इसके लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़नी होगी।
उन्होंने टिहरी लोकसभा से जनता से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने तिलाडी शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर वीर तिलाडी शहीदो को नमन करते हुए उनकी प्रेरणा से आगे बढ़ने का संकल्प लिया।