फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्नातक स्तरीय परीक्षा का परिणाम जारी, अभिलेख सत्यापन जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 416 पदों की स्नातक स्तरीय परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अब चुने गए अभ्यर्थियों के लिए अभिलेख सत्यापन कराया जाएगा। वहीं, आयोग ने वाहन चालक, प्रवर्तक चालक भर्ती के लिए अभिलेख सत्यापन की तिथियां भी जारी कर दी हैं।
विज्ञापन

आयोग ने 14 जून को स्नातक स्तरीय परीक्षा कराई थी। पटवारी और लेखपाल पदों के लिए शारीरिक मापजोख परीक्षा छह व सात अगस्त को कराई। परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें 668 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल के मुताबिक, इनमें से सहायक समीक्षा अधिकारी (राज्यपाल सचिवालय), वैयक्तिक सहायक (आयोग) के पदों के लिए श्रेष्ठ व वरीयता के आधार पर कंप्यूटर टाइपिंग व आशुलेखन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन पत्र में किए गए दावों के अनुसार आयोग कार्यालय में निर्धारित तिथि को अभिलेखों की स्क्रूटनी के बाद अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की श्रेष्ठता व पदों की वरीयता के आधार पर अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा। बाकी अभ्यर्थियों के अभिलेखों के सत्यापन की तिथि और पदों की वरीयता से संबंधित ऑनलाइन लिंक वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा।
-

वाहन चालक-प्रवर्तन चालक सत्यापन आठ से

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग वाहन चालक, प्रवर्तन चालक भर्ती परीक्षा के तहत चयनितों का अभिलेख सत्यापन आठ सितंबर से शुरू करेगा। आठ सितंबर को रिजल्ट में शामिल एक से 24 तक के अभ्यर्थी, नौ सितंबर को 25 से 48 तक, 10 सितंबर को 49 से 72 तक और 11 सितंबर को 73 से 97 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन वरीयता भरना अनिवार्य है। पूरी जानकारी वेबसाइट पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें