समूह-ग के परीक्षार्थियों की देहरादून जीपीओ में मची मारा-मारी के पीछे सवाल हजारों रुपए बचाने का है।
पढ़ें, सियासी चाल तेज, लेकिन एनडी तिवारी 'लाचार'
दरअसल, जीपीओ से स्पीड पोस्ट कराने पर उन्हें केवल 17 रुपए चुकाने होंगे, जबकि दून से इतर अन्य क्षेत्रों मसलन विकासनगर, ऋषिकेश आदि स्थानों पर इसके लिए 39 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं।
पढ़ें, वोट बैंक के लिए हरीश रावत ने बिछाई चुनावी बिसात
ऐसे में जीपीओ से फार्म भर वह तकरीबन हजार रुपए बचा रहे हैं। दरअसल, समूह-ग में कई पदों के लिए एक साथ आवेदन की सुविधा परीक्षार्थियों को मुहैया कराई गई है। ऐसे में इसका लाभ उठाते हुए एक-एक परीक्षार्थी 40-40 कोड के लिए फार्म भर रहा है।
पढ़ें, ऊंची बोली लगाओ, मनचाहा मोबाइल नं. ले जाओ
इस वजह से उस पर तकरीबन हजार रुपए का खर्च ज्यादा आ रहा है। एक तो बेरोजगार, उस पर पैसे बचाने की चिंता, लिहाजा वह किराया लगा आस-पास के क्षेत्रों से जीपीओ पहुंच रहा है।
पढ़ें, लोकसभा चुनाव परिणाम को प्रभावित करेगा चंद्रमा
आलम यह है कि छात्राओं के लिए विशेष रूप से बनाए गए काउंटर संख्या-1 तक पर छात्रों ने कब्जा किया हुआ है।
जीपीओ के सीनियर पोस्ट मास्टर जीएम तनेजा के अनुसार छात्रों की सुविधा को देखते हुए जीपीओ को संडे को भी खोला जाएगा। इसके लिए तीन काउंटर लगाए जाएंगे।