फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्चाई और ईमानदारी को अपनाएं युवा: कुंजवाल

Thu, 21 Nov 2013 10:40 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मीडिया के क्षेत्र में भविष्य बनाने जा रहे युवाओं को सच्चाई, ईमानदारी और सदाचार को अपने चरित्र में शामिल करना होगा तभी वे सही मायनों में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज और देश की सेवा कर सकते हैं। यह कहना है विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का। कुंजवाल हिमगिरी जी विश्वविद्यालय में आयोजित प्रजातंत्र में मीडिया के समक्ष चुनौतियां विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

 
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति एवं समाज में गिरते चारित्रिक मूल्यों के बीच मीडिया के सामने बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मीडिया को आम आदमी से जुड़ी खबरों और सत्य सूचनाओं एवं घटनाओं को प्राथमिकता देनी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एससी बागड़ी ने कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार के छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र में अपनी अहमियत एवं समाज के प्रति जिम्मेदारियों को समझना होगा।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलसचिव डा.गीता राय, गजेंद्र मेहता, विभागाध्यक्ष चक्रधर कंडवाल, पूजन नेगी, सुबोध चौधरी, चक्रधर कंडवाल आदि मौजूद थे।

महिमा ने मारी बाजी
भाषण प्रतियोगिता में बीएफआईटी संस्थान की पत्रकारिता की छात्रा महिमा दीक्षित प्रथम, साई इंस्टीट्यूट की मनु तेवतिया दूसरे और डीएवी पीजी कालेज के फजल सुल्तान तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें