फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सरकारी अस्पतालों में इलाज होगा मंहगा!

Sat, 24 Oct 2015 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए लोगों को ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है। प्रदेश सरकार ने अस्पतालों में यूजर चार्ज बढ़ाने की तैयारी कर रही है। ओपीडी में यूजर चार्ज 15 से बढ़ाकर 20 रुपये करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


सरकार प्रत्येक साल अस्पताल में उपचार पर शुल्क में बढ़ोतरी करती है। आमतौर पर प्रत्येक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 10 फीसदी की वृद्धि की जाती है। सरकार ने इस वर्ष भी यूजर चार्ज में बढ़ोतरी की थी।

20 रुपये होगी फीस
अब सरकार एक बार फिर यूजर चार्ज में वृद्धि करने जा रही है। बताया जा रहा है कि राजस्व में वृद्धि के लिए निर्णय लिया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, ओपीडी में यूजर चार्ज 20 रुपये करने का प्रस्ताव है। मौजूदा समय में यूजर चार्ज 15 रुपये है। हालांकि, किसी जांच के शुल्क पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओमप्रकाश ने बताया कि यह अभी प्रस्तावित है। सरकार ने प्रस्ताव मंजूर किया तो इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें