फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज और विवि खोलने पर जल्द फैसला ले सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कोरोना लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक के दौर में भी बंद पड़े कॉलेज और विश्वविद्यालयों को खोलने को लेकर एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट सामने आया है। एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री, गृह मंत्री को पत्र भेजकर जल्द ही विवि और कॉलेजों को खोलने पर फैसला लेने की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार से उच्च शिक्षण संस्थानों को शीघ्र खोलने की घोषणा करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि जब देश में सब कुछ खुल चुका है। सिनेमा हॉल, पार्क खुल चुके हैं तो ऐसे में उच्च शिक्षण संस्थानों को अब बंद रखने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जब शिक्षा ऑनलाइन चल सकती है तो चुनावी रैलियां भी वर्चुअल ही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों से पहले तो उच्च शिक्षण संस्थान खोलने पर फैसला लिया जाना चाहिए था। अब उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द सभी विवि व कॉलेजों को खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें