फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गन्ना मूल्य वृद्धि का शासनादेश हुआ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड में गन्ना मूल्य बढ़ाने की स्वीकृति के अनुपालन में गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग अनुभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

पेराई सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश की सभी चीनी मिलों के क्रय किये जाने वाले गन्ने की अगेती प्रजातियों के लिए 405 रुपए प्रति क्विंटल तथा सामान्य प्रजातियों के लिए 395 रुपए प्रति क्विंटल का गन्ना मूल्य तय किया गया है। पिछले पेराई सत्र में राज्य में गन्ना की अगेती प्रजाति का राज्य परामर्शित मूल्य 375 प्रति क्विंटल व सामान्य प्रजाति का मूल्य 365 प्रति क्विंटल था। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के गन्ना किसानों के हित में पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना का मूल्य बढ़ाए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें