फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संघ शताब्दी वर्ष पर छात्रों को दिलाया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। खैरी अटक फार्म स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता काहन चंद वोहरा ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को पंच परिवर्तन, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, स्व का बोध और नागरिक कर्तव्य को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा यह संकल्प समाज को सशक्त और संतुलित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रजनीश कंबोज ने कहा ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और समाजहित की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर पूर्णिमा, डिंपल, हेमलता, प्रिया, पूजा राणा, सुमन भट्ट, आकृति आदि उपस्थिति रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें