पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज : एक साल में 10 प्रतिशत भी काम नहीं हुआ
राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ में एक साल में 10 प्रतिशत भी काम नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए लगभग 82 करोड़ की जारी किए थे। निर्माण कार्य एनपीसीसी कंपनी को दिया गया। शासन की ओर से कई बार कंपनियों को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए। इसके बावजूद कंपनी काम में हीलाहवाली करती थी। एनपीसीसी कंपनी को बाहर का रास्ता दिखाकर पेयजल निगम को काम सौंपा है। 9 अक्तूबर 2023 को सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। काम की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई थी।
ये भी पढ़ें...Haridwar: गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, चार महिला सहित सात लोग गिरफ्तार
हरिद्वार मेडिकल कॉलेज : मेडिकल कॉलेज का 80 प्रतिशत हो चुका है पूरा
हरिद्वार के जगजीतपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत हो चुका है। 20 प्रतिशत काम शेष रह गया है। सरकार ने मार्च 2024 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्यों में गड़बड़ी करने पर पूर्व में जो कंपनियां पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कर ही थी। उन पर कार्रवाई की गई। हरिद्वार मेडिकल कॉलेज को 2024-25 तक शुरू किया जाएगा। जबकि रुद्रपुर को 2026-27 और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को 2027-28 को शुरू करने का लक्ष्य रखा है। -डा. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री