नए साल में सरकारी अस्पतालों में इलाज महंगा होने जा रहा है। एक जनवरी से सभी सरकारी अस्पतालों के यूजर चार्ज में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की तैयारी है।
इससे अस्पतालों में पंजीकरण से लेकर पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी सभी तरह की जांचें महंगी हो जाएंगी। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड का शुल्क 389 रुपये से बढ़कर 428 रुपये हो जाएगा।
इसी तरह पंजीकरण शुल्क 19 रुपये से बढ़कर 21 रुपये हो जाएगा। इसके अलावा खून की जांच, एक्सरे सामान्य, एक्सरे डिजिटल, हिमोग्लोबिन की जांच, थायराइड जांच, ब्लड शुगर, ईसीजी, भर्ती शुल्क, सीटी स्कैन आदि सभी तरह की जांचों में बढ़ोतरी हो जाएगी।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.अर्चना श्रीवास्तव का कहना है कि यूजर चार्ज में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी को सभी सरकारी अस्पतालों में एक जनवरी से लागू किया जाएगा।