कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क में घूमना अब आम आदमी के बजट से बाहर हो गया है।
पार्क प्रशासन ने सैलानियों से वसूले जाने वाली जिप्सियों की दरों में 500 से 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। सीटीआर निदेशक कार्यालय से जारी की गई किराया सूची के अनुसार ही अब जिप्सी चालक रुपये वसूल सकेंगे। अधिक किराया वसूलने वाले चालकों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
सीटीआर प्रशासन द्वारा जारी की गई किराया सूची
क्षेत्र भ्रमण किराया (अब) किराया (पहले)
बिजरानी जोन (चार घंटे के लिये) 2000 रुपये 1600
झिरना, ढेला, दुर्गादेवी जोन 2200 रुपये 1750
बिजरानी जोन (एक रात्रि) 3800 रुपये 2800
बिजरानी जोन (दो रात्रि) 5500 रुपये 4400
बिजरानी जोन (तीन रात्रि) 7500 रुपये 5800