फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर साहब को है बस एक ही नशा

Sat, 13 Dec 2014 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला आम लोगों की सेहत से जुड़ा है। लेकिन धरती के भगवान कहे जाने वालों की तो भैय्या इंसानियत ही खत्म हो रही है। बात हो रही है शहर के एक बड़े सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की।
विज्ञापन


जी हां! खत्म होती इंसानियत के चलते अक्सर चर्चा में रहने वाले इस अस्पताल के डॉक्टरों पर आजकल एक ही नशा चढ़ा हुआ है। बस, साहब को खुश रखो फिर चाहे कुछ करना पड़े या न पडे़।

अस्पताल के ये कुछ डाक्टर हर वक्त बस साहब को महंगा और उच्च क्वालिटी वाला मक्खन लगाने को लालायित रहते हैं। ताजा मामला छुट्टी को लेकर था, तो इन डॉक्टरों को पंद्रह-पंद्रह दिन की छुट्टी साहब ने एक साथ दे दी।
विज्ञापन


साहब भी किसी से कम नहीं
दरअसल, ये डॉक्टर भी अपने साहब की ही देखादेखी कर रहे हैं और साहब भी ऐसा ही चाहते हैं। बात यह है कि साहब भी चांदी के चम्मच से नेताजी को मक्खन भेंटकर इस कुर्सी पर बैठे। अब भला साहब अपनी चमचागिरी कराने में क्यों पीछे रहने वाले?
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें