फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियां सालों-साल बहनजी से निभा रहे रिश्ता

Mon, 05 Oct 2015 03:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी ने रास्ता तो ठीक दिखाया था, लेकिन सफर पूरा नहीं हो सका। वैसे भी अपने मियां जी ठहरे पुराने खलीफा। सालों साल बहनजी से रिश्ता खूब निभाया।
विज्ञापन


पिछले दिनों एक संकट में क्या फंसे कि रसूखदार लोग उनका गरीब की जोरू जैसा हाल करने पर उतारू हो गए। मियां जी अंदर ही अंदर घुटते रहे, मुकदमे अलग से लगा दिए गए, अशर्फियां गई वो अलग और ऊपर से सल्तनत का दबाव। दबाव यही था कि अपने हल्के को मौजूदा निजाम की सल्तनत में मर्ज कर दो।
विज्ञापन


मियां जी कई दिनों तक सोचते रहे कि क्या किया जाए, इसी बीच पुराने रसूख याद आए तो रास्ता भी मिल गया। बस फिर क्या था घर वापसी की घोषणा हो गई तो रियासत के लंबरदारों के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें