फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration Card: अब एक दिन में बनेगा नया राशन कार्ड, आवेदक को क्या करना होगा, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 03 Dec 2022 04:06 PM IST
रेनू सकलानी महेश्वर सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

मुफ्त में बनने वाले राशन कार्ड के लिए लोगों को पांच सौ से एक हजार रुपये तक चुकाने पड़ते थे। लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने नई व्यवस्था शुरू की है। लोगों को आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लगाने होंगे। कुछ ही घंटों में इनकी जांच के बाद आवेदक को राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
राशन कार्ड का अपग्रेडेशन - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें अधिकारियों और कर्मचारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्योंकि अब एक दिन में ही राशन कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा। इसके लिए लोगों को सिर्फ आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है।

विज्ञापन


अभी तक लोगों को राशन कार्ड बनवाने के लिए जिला पूर्ति कार्यालय के चक्कर कटवाए जाते थे। इस व्यवस्था से परेशान होकर लोग एजेंटों का सहारा लिया करते थे जिससे उन्हें मुफ्त में बनने वाले राशन कार्ड के लिए पांच सौ से एक हजार रुपये तक चुकाने पड़ते थे। लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने नई व्यवस्था शुरू की है।

इसके तहत लोगों को आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लगाने होंगे। कुछ ही घंटों में इनकी जांच के बाद आवेदक को राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। यदि दस्तावेजों में किसी प्रकार की कमी रहती है तो उसे सुधारकर अगले दिन तक राशन कार्ड बनवा दिया जाएगा। राशन कार्ड बनने के बाद जिला पूर्ति कार्यालय का स्टाफ इन कार्डों को ऑनलाइन करने के साथ अन्य प्रक्रिया पूरी करेगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तेरी फाइल-मेरी फाइल की तो होगी कार्रवाई
जिला पूर्ति कार्यालय के सभी काउंटरों पर रजिस्टर रखने की व्यवस्था को अनिवार्य कर दिया गया है। इन रजिस्टरों में आवेदनकर्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर और तारीख लिखी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी किसी भी दिन इन रजिस्टर का निरीक्षण कर सकते हैं। यदि रजिस्टर में कोई मामला पेंडिंग दिखेगा तो संबंधित कर्मचारी से इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। किसी स्टाफ ने तेरी फाइल-मेरी फाइल की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चार माह में बनाए 4820 नए राशन कार्ड
जिला पूर्ति कार्यालय का स्टाफ आजकल जोरशोर से राशन कार्ड बनाने में जुटा हुआ है। उपायुक्त/जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि चार माह में राष्ट्रीय खाद्य योजना के तहत 4820 नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसी साल राष्ट्रीय खाद्य योजना के जुलाई तक दो लाख पांच हजार 410 राशन कार्ड बने थे। जिसकी संख्या अब दो लाख 10 हजार 230 पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें...हेलीकॉप्टर से दुल्हन की एंट्री: दादा की इस इच्छा को पोते ने किया पूरा, देखने के लिए मैदान में उमड़ पड़ा शहर

अगर कोई आवेदनकर्ता समस्त दस्तावेज के साथ कार्यालय में आवेदन फॉर्म जमा करता है तो उसका राशन कार्ड उसी दिन बनाकर दे दिया जाएगा। किसी कारणवश उस दिन राशन कार्ड नहीं बना तो अगले दिन दे दिया जाएगा।
-विपिन कुमार, उपायुक्त/जिला पूर्ति अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें