फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Roorkee: मकान मालिक कमरे में गया तो पैरों तले जमीन खिसक गई, अनाज की टंकी में मिला शव

Sat, 03 Dec 2022 02:49 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।

सार

दो दिन पहले ही किरायेदार कमरा खाली करके गया। मकान मालिक कमरे में गया तो एक अनाज की टंकी रखी देखी। जैसे ही मकान मालिक ने अनाज की टंकी का ढक्कन खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घबराते हुए उसने तुरंत पुलिस को फोन लगाया। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवानपुर की चांद कॉलोनी में किरायेदार के मकान खाली करने के बाद मकान मालिक कमरे में गया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां उसने अनाज की टंकी खोली तो एक शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव की शिनाख्त कराई। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मृतक के सिर पर किसी धारदार हथियार के निशान था। शव करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, भगवानपुर कस्बे में थाने के पास चांद कालोनी है। इसी कालोनी में सिकंदर का तीन मंजिल मकान है। दो दिन पहले ही किरायेदार कमरा खाली करके गए थे। शुक्रवार की रात सिकंदर कमरे में गया तो एक अनाज की टंकी रखी देखी।

उसने टंकी खोलकर देखी तो उसके होश उड़ गए। टंकी में एक युवक का शव था। उसने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह और  एसपी देहात एसके सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग 

पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद मृतक के शिनाख्त नितिन भंडारी (30) निवासी चोरी खाल, पाबो, पौड़ी गढ़वाल के रूप में की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, युवक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं, जिससे युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि किरायेदारों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। 

ये भी पढ़ें...हनीमून से पहले युवक को झटका: पत्नी उसी पैकेज पर किसी और के साथ गई मालदीव, इंस्टाग्राम पर फोटो डाल उड़ाए होश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें