तेरी फाइल-मेरी फाइल की तो होगी कार्रवाई
जिला पूर्ति कार्यालय के सभी काउंटरों पर रजिस्टर रखने की व्यवस्था को अनिवार्य कर दिया गया है। इन रजिस्टरों में आवेदनकर्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर और तारीख लिखी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी किसी भी दिन इन रजिस्टर का निरीक्षण कर सकते हैं। यदि रजिस्टर में कोई मामला पेंडिंग दिखेगा तो संबंधित कर्मचारी से इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। किसी स्टाफ ने तेरी फाइल-मेरी फाइल की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
चार माह में बनाए 4820 नए राशन कार्ड
जिला पूर्ति कार्यालय का स्टाफ आजकल जोरशोर से राशन कार्ड बनाने में जुटा हुआ है। उपायुक्त/जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि चार माह में राष्ट्रीय खाद्य योजना के तहत 4820 नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसी साल राष्ट्रीय खाद्य योजना के जुलाई तक दो लाख पांच हजार 410 राशन कार्ड बने थे। जिसकी संख्या अब दो लाख 10 हजार 230 पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें...हेलीकॉप्टर से दुल्हन की एंट्री: दादा की इस इच्छा को पोते ने किया पूरा, देखने के लिए मैदान में उमड़ पड़ा शहर
अगर कोई आवेदनकर्ता समस्त दस्तावेज के साथ कार्यालय में आवेदन फॉर्म जमा करता है तो उसका राशन कार्ड उसी दिन बनाकर दे दिया जाएगा। किसी कारणवश उस दिन राशन कार्ड नहीं बना तो अगले दिन दे दिया जाएगा।
-विपिन कुमार, उपायुक्त/जिला पूर्ति अधिकारी