फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: टोल को लेकर गोल्डन बाबा और कर्मचारी में हुआ विवाद, एक घंटे हाईवे पर लगा जाम

Fri, 19 Apr 2019 09:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हाईवे पर गोल्डन बाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शुक्रवार को नैनीताल में लेकब्रिज चुंगी पर गोल्डन बाबा और टोलकर्मी का टोल को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते हाईवे पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोल्डन बाबा हरिद्वार से नैनीताल जा रहे थे लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही चुंगी पर टोल को लेकर विवाद छिड़ गया। मामला बढ़ता देख मौके से टोलकर्मी फरार हो गया। 
विज्ञापन


गोल्डन बाबा ने चुंगी कर्मी पर गालीगलौच, अभद्र व्यवहार और गाड़ी का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया। इस दौरान मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले का निपटारा किया।
विज्ञापन


कोतवाल ध्यान सिंह का कहना है कि मामला सुलझ गया गया है। टोलकर्मी की तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद माफीनामा लिखवाया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें