शुक्रवार को नैनीताल में लेकब्रिज चुंगी पर गोल्डन बाबा और टोलकर्मी का टोल को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते हाईवे पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा।
जानकारी के अनुसार, गोल्डन बाबा हरिद्वार से नैनीताल जा रहे थे लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही चुंगी पर टोल को लेकर विवाद छिड़ गया। मामला बढ़ता देख मौके से टोलकर्मी फरार हो गया।
गोल्डन बाबा ने चुंगी कर्मी पर गालीगलौच, अभद्र व्यवहार और गाड़ी का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया। इस दौरान मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले का निपटारा किया।
कोतवाल ध्यान सिंह का कहना है कि मामला सुलझ गया गया है। टोलकर्मी की तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद माफीनामा लिखवाया जाएगा।