फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये की सोने की ईंट खरीदकर घर ले आया ग्रामीण, सच्चाई पता चली तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Thu, 25 Oct 2018 08:17 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लंढौरा
विज्ञापन
सोने की ईंट - फोटो : demo pic
विज्ञापन

लालच में आकर एक ग्रामीण ने अपनी गाढ़ी कमाई से सोने की ईंट खरीद ली। लेकिन सोने की ईंट बेचने के नाम पर एक व्यक्ति ने रिश्तेदार के साथ मिलकर ग्रामीण से लाखों की ठगी कर ली। आरोप है कि ग्रामीण ने रकम वापस मांगी तो उसने इनकार कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भगवानपुर चंदनपुर गांव निवासी इदरीश की कुछ माह पूर्व कस्बा स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक व्यक्ति से जान पहचान हुई थी।

कुछ दिन पहले उक्त व्यक्ति अपनी पत्नी को साथ लेकर उसके घर पहुंचा और बताया कि यूपी के बरेली निवासी उसके दामाद यहां आ रहे हैं। उनके साथ कुछ लोग भी आ रहे हैं, जो किसी मजबूरी में हैं और उनके पास सोने की पुश्तैनी ईंट है। मजबूरी के चलते उन्हें यह ईंट बेचनी है। व्यक्ति के दामाद और अन्य लोगों के पहुंचने पर उसने इदरीश की मुलाकात कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोना काटकर जांच के लिए दिया

उसके दामाद ने बताया कि वह ईंट बेचना चाहते हैं। इस पर इदरीश ने ईंट को परखने की बात कही तो उन्होंने एक कोना काटकर एक पुड़िया में उसे दे दिया। इसके बाद इदरीश ने सुनार के पास जाकर उसकी जांच कराई तो वह सोने का निकला।

छह लाख में ईंट का सौदा तय होने पर इदरीश ने तीन दिन बाद रकम दे दी। इसके बाद इदरीश ईंट लेकर सुनार के पास पहुंचा, जहां पता चला कि वह पीतल की ईंट है। ठगी का एहसास होने पर इदरीश ने अपने रुपये वापस मांगे।

आरोप है कि उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। एसआई राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें