फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए गोदियाल ने क्यों कहा: मुझे कहीं भेज सकें...धन सिंह में इतनी ताकत नहीं, रावत क्या और कैसे हैं, ये सब जानते हैं

Tue, 15 Mar 2022 04:55 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

धन सिंह रावत के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि रावत जैसे व्यक्ति से यह उम्मीद करना कि वह कोई गंभीर और समझदारी वाला बयान देंगे, बेइमानी है।
विज्ञापन
डॉ.धन सिंह रावत और गणेश गोदियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर वायरल हुए श्रीनगर विधानसभा सीट से जीते डॉ.धन सिंह रावत के एक वीडियो के बाद सियासी गलियारों में सियासत जोरों पर है। प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जो जैसा होगा, वैसी ही बात करेगा। राजीव भवन में पत्रकारों की ओर से डॉ.धनसिंह रावत की टिप्पणी पर गोदियाल से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि डॉ.धन सिंह रावत क्या हैं, कैसे हैं, यह सब जानते हैं।

विज्ञापन


कहा कि धन सिंह ने उन्हें मुंबई भेजने की बात कही है, लेकिन धन सिंह में इतनी ताकत नहीं है कि उन्हें कहीं भेज सकें। कहा कि उनके विचारों में कितनी गहराई है, इस बात से सभी वाकिफ हैं। ऐसे में उनसे यह उम्मीद करना कि वह कोई गंभीर और समझदारी वाला बयान देंगे, बेइमानी है। जो व्यक्ति जैसा होता है, वैसा ही बयान देता है। भले ही वह चुनाव जीत गए हैं, लेकिन उनके विधानसभा क्षेत्र के लोग भी उनके बयानों को हल्के में ही लेते हैं। कौन कहां जाएगा, यह तो भविष्य के गर्त में है।

नाराजगी है तो पार्टी फोरम पर रखें बात
कांग्रेस के कुछ नाराज कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी और पीसीसी अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया पर बयानबाजी करने के मामले में गोदियाल ने कहा कि उनके संज्ञान में भी कुछ एक मामले आए हैं। यदि किसी को भी कोई दिक्कत है तो वह पार्टी फोरम पर अपनी बात रखें। ऐसी बातों से पार्टी को नुकसान न पहुंचाए। उन्होंने कहा कि ये स्वभाविक बातें हैं, जब कोई पार्टी चुनाव जीत जाती है तो बधाईयों का दौर शुरू हो जाता है और जब हार जाते हैं तो आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो जाता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: ‘धामी की धूम’ फेसबुक पेज पर हरीश रावत की आपत्तिजनक फोटो वायरल, कहा- एडमिन माफी मांगे, नहीं तो कराऊंगा केस दर्ज

बोले, त्यागपत्र देेने की पेशकश की थी
गोदियाल ने कहा कि जहां तक त्यागपत्र देने की बात है तो पार्टी हाईकमान ने बहुत विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, ऐसे में उनसे पूछे बिना, वह त्यागपत्र दे दें, यह उचित नहीं है। हालांकि वह अपनी तरफ से त्यागपत्र की पहल कर चुके थे, लेकिन हाईकमान की ओर से उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए ताकीद किया गया है।
विज्ञापन


किशोर अब खुद से पूछें, वह किस नंबर पर हैं
भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय की हरीश रावत पर की गई टिप्पणी के बारे में गोदियाल ने कहा कि किशोर को पार्टी ने हमेशा सम्मान दिया। निश्चित तौर पर वह कांग्रेस पार्टी में हरीश रावत के बाद दूसरे-तीसरे नंबर के नेता थे, लेकिन अब उन्हें देखना चाहिए कि वह जहां हैं, वहां उनका नंबर कौन सा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें