फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एप से आप घर बैठे कर सकेंगे चारधाम की बुकिंग

Fri, 28 Apr 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
chardham mobile app
विज्ञापन
अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो जल्द ही श्रद्धालु मोबाइल से भी चारधाम यात्रा की बुकिंग कर सकेंगे। इससे गढ़वाल मंडल विकास निगम(जीएमवीएन) के पैकेज टूर और गेस्ट हाउस की बुकिंग भी की जा सकेगी। जीएमवीएन जल्द ही इसके लिए मोबाइल एप लांच करने जा रहा है।
विज्ञापन


गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) ने विधानसभा चुनाव से पहले एप पर काम शुरू किया था। लेकिन आचार संहिता के चलते बात आगे नहीं बढ़ी। अब निगम इसे अमली जामा पहनाने जा रहा है।
विज्ञापन

एप में मिलेंगी कई सुविधाएं

kedarnath
एप में चारधाम यात्रा रूट समेत गढ़वाल के दूसरे तीर्थ और पर्यटक स्थलों की जानकारी, यहां स्थित निगम के 120 से अधिक टूरिस्ट रेस्ट हाउस (टीआरएच), टूर पैकेज का किराया,उसकी उपलब्धता, कमरों की उपलब्धता आदि का विवरण रहेगा। 

यह एप 'Chardham Plan & Book Packages' लांच हो जा रहा है। जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में पर्यटकों की संख्या और जीएमवीएन की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न नई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। निजी होटलों, पर्यटक आवास गृहों और ट्रेवल कंपनियों से प्रतिस्पर्धा के लिए निगम तैयार है। मोबाइल एप लांच करने की योजना भी इसी रणनीति का हिस्सा है। मोबाइल एप जल्द ही लांच कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें