फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः जीएमओयू की बस पलटी, छह घायल

Sun, 12 Apr 2015 06:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोटद्वार से थलीसैण जा रही एक बस पोखड़ा बस अड्डे के समीप पलटकर 10 फीट नीचे दूसरी सड़क में गिर गई।
विज्ञापन


इससे बस में सवार छह लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जीएमओयू बस संख्या यूके 12 टीबी 0071 रविवार सुबह कोटद्वार से थलीसैण की तरफ आ रही थी। करीब 12 बजे यह बस पोखड़ा स्टेशन पहुंची।

वहां बस बैक करते समय करीब 10 फीट नीचे दूसरी सड़क पर जा पलटी। इससे सकनौली निवासी सचिन (30)पुत्र देवेंद्र सिंह, थलीसैण ब्लाक के कैन्यूर गांव के अमर सिंह (47) पुत्र दिगारी सिंह, खिमली देवी (42) पत्नी अमर सिंह, वेदीखाल लोदली निवासी बचन सिंह (45) पुत्र तेज सिंह, लक्ष्मी देवी (32) पत्नी बचन सिंह, तानिया (10) पुत्री बचन सिंह, बलजीत सिंह (18) पुत्र बचन सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में से पांच को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कैन्यूर निवासी खिमली देवी के पांव में गंभीर चोट आई हुई है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें