फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नई सोच, ऊर्जा और सकारात्मकता दे देवभूमि के विकास में दें योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
-राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2026 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने नववर्ष के अवसर पर प्रदेश के विकास के साथ-साथ सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। कहा कि सभी लोग नई सोच, नई ऊर्जा और सकारात्मक भावना के साथ मिलकर देवभूमि के विकास में योगदान दें।
राज्यपाल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आज सभी क्षेत्रों में बदलाव की नई शक्ति बनकर उभरी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, प्रशासन और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में एआई के उपयोग से कार्य अधिक सरल, तेज और प्रभावी हो सकता है। उन्होंने कहा कि एआई का सही और जिम्मेदार उपयोग प्रदेश के संतुलित विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राज्यपाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे तकनीक और नवाचार को अपनाकर उत्तराखंड को प्रगति के नए शिखर तक ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2025 उत्तराखंड के लिए विकास और सामूहिक प्रयासों का महत्वपूर्ण वर्ष रहा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की वास्तविक शक्ति उसके नागरिक हैं, विशेष रूप से युवा, महिलाएं, किसान और छात्र जो आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। यह समय है जब हम सभी मिलकर विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करें। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेशवासियों की मेहनत और सहयोग से उत्तराखंड एक उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य की ओर आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें