फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो खींचने के शक में लड़कियों ने युवक को बेरहमी से पीटा, कई जगह काटे दांत

Mon, 12 Sep 2016 03:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
चप्पल से पिटा नकली आशिक - फोटो : demo
विज्ञापन
पलटन बाजार में रविवार को मोबाइल पर फोटो खींचने के शक में एक युवक की चार युवतियों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


यही नहीं उसके हाथ पर दांत तक काट दिया। हंगामा होने पर तमाशबीनों के साथ पुलिस भी मौके पर आ गई। मोबाइल पर फोटो व वीडियो न मिलने पर युवतियों ने माफी मांगते हुए युवक को उपचार के लिए रुपये भी दिए। 

शहर के पलटन बाजार में एक बेकरी कर्मचारी रविवार सुबह सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल घुमा रहा था। सड़क से गुजर रहीं चार युवतियों को लगा कि युवक उनकी फोटो और वीडियो बना रहा है। युवतियों ने आरोपी को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माफी मांगने पर मामला सुलझ गया

पु‌लिस - फोटो : file photo
युवक समझ नहीं पा रहा था कि मारपीट की वजह क्या थी। युवतियां चिल्लाते हुए उस पर टूट पड़ी थीं। युवक के हाथ पर लड़कियों ने दांत तक काट दिया।

युवक खुद को बेकसूर बता रहा था। मौके पर तमाशबीनों का तांता लग गया, लेकिन किसी को भी युवक की बात पर विश्वास नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को धारा चौकी बुलाकर बातचीत की। पुलिस ने युवक का मोबाइल चेक किया तो न तो कोई फोटो और न ही वीडियो मिला।

बाजी उल्टी पड़ी तो युवतियों को अपनी गलती का अहसास हुआ। कोतवाली के एसएसआई कैलाश भट्ट ने बताया कि युवतियों द्वारा माफी मांगने पर मामला सुलझ गया। पीड़ित को उपचार के लिए रकम भी दी गई है। यदि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें