युवती ने युवक से उसके 50 हजार लौटाने की जिद पकड़ ली। युवती ने कहा कि यदि उसे पैसे नहीं मिले तो वह मामले को पुलिस के पास ले जाएगी। खुद पर संकट के बादल मंडराते देख युवक ने तत्काल 50 हजार रुपये का जुगाड़ कर युवती को सौंप दिए। इसके बाद युवती यहां से चली गई।
युवती ने बताया कि युवक के साथ उसकी लगातार मोबाइल पर बातें होती थीं। कुछ दिन पूर्व युवक बहन की शादी की बात कहकर अपने घर गया था। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था लेकिन दो दिन पूर्व फेसबुक में युवक की शादी की फोटो और वीडियो दिखा तो उसके गहरा सदमा लगा। दरअसल, युवक के दोस्तों ने युवक की शादी की फोटो फेसबुक में अपलोड कर दी थी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ और युवती युवक की तलाश में चंपावत पहुंच गई।