डेढ़ घंटे तक की पुलिस ने काउंसिलिंग
पता चला कि इस युवती की माता का देहांत कुछ साल पहले हो गया था। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। कुछ समय पहले नगदपुरी निवासी एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चला। यह भी कुछ समय बाद टूट गया। युवती इसी बात से परेशान होकर आत्महत्या के बारे में सोच रही थी। स्थानीय पुलिस ने डेढ़ घंटे तक उसकी काउंसिलिंग की। युवती ने अपने परिजनों से इस बाबत माफी मांगी, जिसके बाद उसे उसके ताऊ के सुपुर्द कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान प्रोत्साहन योजना होगी शुरू, 14 से 23 वर्ष के खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
एसटीएफ के नोडल अधिकारी हैं मिश्रा
पिछले साल मेटा के नोडल अधिकारी अश्विन मधुसुदन की ओर से डीएसपी अंकुश मिश्रा को मेटा के लिए एसटीएफ का नोडल अफसर बनाया गया था। इसके बाद से प्रदेश में फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट करता है तो इसकी जानकारी कंपनी अंकुश मिश्रा को देती है।