फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की इस एक बात ने युवती को लव जिहाद के ऐसे जाल में फंसाया, पढ़कर यकीन नही होगा

Sun, 28 Jan 2018 10:12 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के दिनों में प्रेमी ने प्रेमिका से एक वादा किया और उसके बाद लव जिहाद की ऐसी साजिश रची कि पढ़कर यकीन नहीं होगा।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर की एक युवती ने देहरादून में अपने पति के खिलाफ लव जिहाद का मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि, शादी से पहले ही युवती को युवक के दूसरे संप्रदाय से होने का पता चल गया था। इस पर दोनों में बात हुई और युवक ने शादी के बाद खुद धर्म परिवर्तन करने का वादा किया।

इस समझौते के बाद दोनों ने शादी कर ली। युवती के मुताबिक युवक ने धर्म परिवर्तन नहीं किया, बावजूद इसके वह उसके साथ रह रही थी। आरोप है कि अब उक्त युवक युवती पर ही धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाल कर प्रताड़ित कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस को दर्ज की गई तहरीर में बताया कि वर्ष 2013-14 में वह दून स्थित एक शिक्षण संस्थान से एमएससी कर रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात सहसपुर निवासी वसीम पुत्र अल्लाह माह इकबाल से हुई। आरोपी ने शुरुआत में अपना नाम श्रीवंश बताया। दोनों में दोस्ती होने के बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।

विज्ञापन

कुछ समय बाद साल 2015 में युवती को झांसा देकर युवक ने उससे शादी कर ली। परिजनों के विरोध के बावजूद युवती शादी कर युवक के साथ सहसपुर में ही रहने लगी। युवती का आरोप है कि शादी के बाद युवक उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा, मना करने पर वह मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने लगा।

बीती 26 जनवरी को जब उसने इसका विरोध किया तो युवक ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। युवती किसी तरह वहां से भागने में सफल रही और दून अपनी कॉलेज की सहेली के पास पहुंची। फिर उसने शनिवार को थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

थानाध्यक्ष सहसपुर नरेश कुमार राठौड़ ने बताया कि आरोपी युवक दून स्थित वसंत विहार में सैलून चलाता है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें