IIगुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून की छात्राओं ने उत्तराखंड विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान वह बजट पेश होने की गवाह भी बनीं। शैक्षिक भ्रमण में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी शोधार्थी विधानसभा के सदन में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की ओर से वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किए जाने की कार्यवाही भी देखी। हिंदी विभाग की डॉ. निशा यादव ने बताया, इस शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को संसदीय परंपराओं, विधायी कामकाज और सदन के संचालन में स्पीकर व पक्ष-विपक्ष की भूमिकाओं से रूबरू कराना था। छात्राओं को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से मुलाकात भी की। इस मौके पर डॉ. रीना वर्मा, सीता कुमारी, पल्लवी शर्मा, आकृतिका, आसमा, सिया, मोनिका, कुमकुम, कुलदीप कौर, तरनजीत कौर, सलोनी, इशिका रावत, महक, निशा भारती आदि मौजूद रहीं।
I
I
I
I
I
Iछात्रों ने देखी विधानसभा सत्र की कार्यवाही
I
Iश्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखी। बृहस्पतिवार को विधानसभा पहुंचे छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकय की डीन प्रो. प्रीति तिवारी ने कहा, छात्रों के लिए यह एक नया अनुभव रहा। अब तक जो वे विधानसभा की कार्यवाही के बारे में किताबों, टेलीविजन, रेडियो और समाचार पत्रों के माध्यम से देखते और सुनते आ रहे थे, वह उन्होंने सीधे देखा कि विधानसभा सत्र में कैसे काम होता। इस दौरान छात्रों ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से भी मुलाकात की।I