II
दून में जुटेंगे ज्ञान व विज्ञान के विशेषज्ञ, शिक्षण एवं अनुसंधान पर होगा मंथन
I
Iविद्याभारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में ज्ञान व विज्ञान की गंगा प्रवाहित होगी। दून विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा विभाग एवं उत्तराखंड विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले सम्मेलन में विशेषज्ञ शिक्षण व अनुसंधान पर मंथन किया जाएगा।
I
Iएक और दो मार्च को दून विवि में आयोजित होने वाले सम्मेलन मुख्य उद्देश्य पाश्चात्य ज्ञान केद्रित शिक्षण एवं अनुसंधान के अधिपत्य की जगह शैक्षणिक जगत में भारत केंद्रित शिक्षा एवं अनुसंधान को मुख्य धुरी के रूप में स्थापित करना है। सम्मेलन के संबंध में बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगलवाल ने बताया, दो दिवसीय सम्मलेन में देश के प्रतिष्ठत शिक्षण संस्थानों जैसे आईआईटी, आईआईएम, आईआईएससी, केंद्रीय विश्वविद्यालय, एनआईटी, आईआईआईटी, राज्य विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय महत्व के शिक्षण संस्थानों के संस्था प्रमुख, कुलपति, निदेशक, वरिष्ठ आचार्य एवं प्राचार्य प्रतिभाग करेंगे। इसमें बहु-विषयक अनुसंधान, प्रत्याययन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन रणनीति, नवाचार एवं उद्यमिता विकास, अकादमी-उद्योग सहयोग, शिक्षण, अध्ययन एवं शोध में तकनीकी उद्योग, शोध पत्रिकाओं का प्रकाशन, संगोष्ठियों एवं कार्यशाला का आयोजन समेत गुणवत्तायुक्त शैक्षणिक वातावरण के निर्माण आदि विषयों पर मंथन किया जाएगा।
I
I
I
Iबताया, सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि करेंगे। जबकि, समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल ले. ज. (रि.) गुरमीत सिंह होंगे। साथ ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश कुमार, नैक चैयरमैन प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे, नैक निदेशक प्रो. जी कन्नीवरन, एआईसीटी चैयरमैन प्रो. टीजी सीथाराम भी सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, विद्याभारती उच्च शिक्षा संस्थान के प्रो. शिवराज सिंह, डॉ. राजकुमारी महारी आदि मौजूद रहे।I