फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गुरुकुल के स्थानांतरण के विरोध में छात्राओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के हरिद्वार महिला परिसर में स्थानांतरित करने वाले फैसले पर छात्राओं का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। पढ़ाई के लिए महाविद्यालय आईं छात्राओं ने नारेबाजी कर फैसले का कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन

दरअसल विवि प्रशासन ने कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून के चार विभागों (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और इतिहास) को हरिद्वार महिला परिसर में स्थानांतरित करने का फैसला किया है। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने कहा कि वह अपनी शिक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं होने देंगे। विवि प्रशासन का यह निर्णय उनके भविष्य को दांव पर लगाने वाला है। छात्राओं ने बताया कि बीती 30 मई को विवि की कुलपति देहरादून आईं थीं इस दौरान भी उन्होंने महाविद्यालय के स्थानांतरण की बात कही थी। देहरादून परिसर को खाली करके इसे खुर्द बुर्द करने और निजी लाभ के उपयोग में लाए जाने की साजिश है। 100 वर्ष से भी अधिक समय से महिला शिक्षा के लिए स्थापित इस परिसर को बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण और हमारे पूर्वजों के भगीरथ प्रयास को तिरोहित कर देना और उनका अपमान करना है। परिसर की स्थापना आचार्य स्वामी रामदेव ने 1923 में दिल्ली और फिर 1927 में देहरादून में तत्कालीन भारतीय समाज में महिला शिक्षा को ध्यान में रखकर किया था। देहरादून परिसर में मानविकी, प्राच्य व कंप्यूटर साइंस से संबंधित 14-15 विषयों में छात्राओं को स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी कार्यक्रमों की शिक्षा दी जाती है। छात्राओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द फैसला वापस नहीं लिया गया तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें