फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और कब्जे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राजपुर क्षेत्र में संचालित द हाउस ऑफ इंडल्जेंस रेस्टोरेंट की संचालिका प्रियंका भट्ट ने 100 से अधिक लोगों पर प्रतिष्ठान में घुसकर तोड़फोड़, कब्जा करने और सामान हटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में घटना को सुनियोजित साजिश बताया है। एसएसपी के निर्देश पर राजपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रियंका भट्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 फरवरी को करीब 100 लोगों की भीड़ उनके रेस्टोरेंट में जबरन घुस आई। भीड़ ने प्रतिष्ठान में तोड़फोड़ की, कर्मचारियों को धमकाया, मोबाइल छीने और उन्हें परिसर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि कैश काउंटर और अन्य सामान के साथ छेड़छाड़ की गई तथा सीसीटीवी और डीवीआर से जुड़ी सामग्री भी हटाई गई।
घटना के समय वह अस्पताल में अपनी बीमार सास के इलाज के सिलसिले में थीं। सूचना मिलने पर जब वह पहुंची तो वहां भारी भीड़ थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो बनाने के दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की हुई और उन्हें चोट भी लगी। साथ ही धमकियां दी गईं। प्रार्थनापत्र में कुछ नामजद व्यक्तियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जुड़े लोगों पर भी आरोप लगाए गए हैं। प्रियंका ने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की और उन्हें समझौता करने का दबाव बनाया गया। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें